फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of martyr bsf constable will reach home today

आज घर पहुंचेगा शहीद सैनिक का शव

Tue, 14 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body of martyr bsf constable will reach home today
भादर (अमेठी)। देश की सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले सेना के जवान का शव बुधवार को उनके घर आएगा। मंगलवार को जहां बड़ी संख्या में शहीद के घर पहुंचे लोगों ने परिवार को ढांढ़स बंधाया वहीं शहीद के सम्मान में दुर्गापुर व रामगंज बाजारों में दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दुर्गापुर बाजार निवासी दिनेश कुमार कसौधन दो मई 2011 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती 27 बटालियन में श्रीनगर के ख्वाडा सेक्टर में थी। सोमवार शाम चार बजे उनके बड़े भाई ओम प्रकाश के मोबाइल नंबर पर बीएसएफ श्रीनगर द्वारा भाई के शहीद होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद परिवार वालों ने लोगों से बताया कि दिनेश आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। हालांकि मंगलवार को मिली पुष्ट सूचना के अनुसार सोमवार अपराह्न लगभग दो बजे दिनेश ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके सामने से गुजर रही कंटीली बाड़ पर बिजली का तार टूटकर गिरने से वे करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बंद कराने के बाद साथी सैनिक उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शहीद के शोक व सम्मान में मंगलवार को रामगंज और दुर्गापुर के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानें बंद होने की वजह से दोनों बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुर्गापुर के व्यापारी अनिल गुप्ता ने बताया बताया कि दिनेश बेहद सरल स्वभाव के थे। उनके शहीद होने की खबर बेहद दुखदाई है।
तैयार हो रहा अंत्येष्टि स्थल
शहीद के अंतिम संस्कार को यादगार बनाने के लिए चिन्हित किए गए शमशान स्थल की साफ-सफाई प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है। स्थल को समतल करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से राविश डलवाई जा रही है। भूमि के समतलीकरण के लिए जेसीबी भी लगाई गई है।

अंतिम संस्कार में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए लेखपाल और कानूनगो को मौके पर तैनात किया गया है। शहीद के भाई ओम प्रकाश ने बताया कि दिनेश का शव बुधवार सुबह आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed