{"_id":"610acc868ebc3eaab37ac83f","slug":"dead-body-of-married-woman-found-in-pond-amethi-news-lko589920453","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पूरे बस्ती गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव तालाब में उतराता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर इसकी सूचना मायके वालों को दी। थानेे पहुंचे मृतका के भाई ने बहनोई समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
डोमनपुर थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर निवासी विपिन विश्वकर्मा की बहन ममता (24) का विवाह मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गांव बस्ती का पुरवा मजरे भनौली निवासी रमेश विश्वकर्मा के साथ हुआ था। बुधवार सुबह पूरे बस्ती गांव के पास स्थित तालाब में एक विवाहिता का शव उतराता दिखाई पड़ा। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो ग्रामीणों ने उसकी पहचान ममता पत्नी रमेश के रूप में की। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई विपिन ने बताया कि शादी के बाद से ही ममता के ससुरालीजन चार लाख रुपये दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इसी को लेकर बुधवार को उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
विपिन की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति रमेश के अलावा उसके जेठ अशोक, विजय, राकेश, सास प्रेमा व गांव के ही तांबे के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। एसएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।