{"_id":"61cdef81e8f08f76072c003f","slug":"dead-body-of-man-found-hanging-amethi-news-lko61126599","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (अमेठी)। थाना मोहनगंज क्षेत्र के एक गांव में बीती रात पेशाब करने घर से बाहर निकले एक अधेड़ का शव सुबह बरगद के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता मिला। सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिवारजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
थाना क्षेत्र मोहनगंज के गांव बिपतियापुर में रहने वाले रामफेर (45 वर्ष) बीती रात लगभग दस बजे के करीब पेशाब करने घर से बाहर निकले थे। काफी देर के बाद भी वापस नहीं लौटे तो परिवारवालों ने उनकी तलाश शुरू की। रात अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका।
पूरी रात रामफेर के घर न आने से परिजन परेशान थे। इसी बीच गांव से बाहर गए ग्रामीणों ने बरगद के पेड़ से गमछा के सहारे उनका शव लटकते देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व परिवारीजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
रामफेर की पत्नी श्यामा देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह से ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।