फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of high school student found hanging from noose

Amethi News: फंदे से लटकता मिला हाईस्कूल के छात्र का शव

Sat, 13 Jan 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of high school student found hanging from noose
तिलोई (अमेठी)। कमरे में सो रहे 10 वीं के छात्र का शव शुक्रवार सुबह फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार छात्र बीमार रहता था, उसका इलाज चल रहा था। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पूरे धूतशाह मजरे गडेहरी निवासी गोविंद (16) का शव संदिग्ध हालात में कमरे में मिला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू तिवारी की सूचना पर चौकी इंचार्ज शंकरगंज इंग्लेश तिवारी पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की मां मीरा ने बताया कि कुछ दिनों से उसके बेटे गोविंद की तबीयत खराब थी, जिसकी दवा चल रही थी, लेकिन कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा था। बृहस्पतिवार को खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह के समय उसका शव लटकता हुआ मिला। मां ने बताया गोविंद सत्यसाईं इंटर काॅलेज शंकरगंज में कक्षा 10 का छात्र था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है, फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed