फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a young man who had gone to the farm found on a ridge

Amethi News: खेत गए युवक का मेड़ पर मिला शव, बिजली गिरने से मौत की आशंका

Sun, 29 Sep 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone to the farm found on a ridge
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन बिजली गिरने से मौत होने की बात कह रहे हैं। राजस्व विभाग व पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के भदावं गांव निवासी रमाशंकर कोरी (35 ) शुक्रवार को बारिश से पहले फसल की निगरानी करने गए थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। शनिवार को दोपहर खेत की मेड़ पर रमाशंकर का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। चाचा बृजलाल ने मामले की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। चाचा ने बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से मौत की बात कही है।
विज्ञापन



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने बिजली गिरने से मौत को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। पोस्टमार्टम से मौत के सही कारणों का पता चलेगा, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली से मौत की पुष्टि होेने पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed