{"_id":"666b6e06198f814d230bf324","slug":"daughter-dies-body-buried-father-demands-post-mortem-amethi-news-c-96-1-lu11005-120394-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेटी की मौत, शव दफन, पिता ने की पोस्टमार्टम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेटी की मौत, शव दफन, पिता ने की पोस्टमार्टम की मांग
Fri, 14 Jun 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोतवाली इलाके में कई दिन पहले संदिग्ध हालात के चलते हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका का पिता अब शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा है। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू की है। अफसरों से इजाजत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
अमेठी के दुर्गा पासीपुरवा निवासी अमर पाल सरोज की बेटी अंजलि (20) गौरीगंज के खारा पाठक का पुरवा निवासी सूरज को ब्याही थी। आठ जून 24 को संदिग्ध हालात में मुंशीगंज के एक अस्पताल के पास मौत हो गई। उसका ससुराल में दफना दिया गया था। अब मृतका का पिता बेटी को इलाज के नाम पर गलत दवा देने व दहेज हत्या का आरोप लगा रहा है।
मृतका के पिता अमर पाल का कहना है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उस पर गलत इल्जाम लगा कर दवा कराई जा रही थी। गौरीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसकी मांग है कि शव को कब्र से निकलवा कर उसका अंतिम संस्कार कराया जाए। पुलिस ने कवायद भी शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम कराने को लेकर सरकारी आदेश नहीं हुआ है।