फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DAP is not available at committees and IFFCO centers

Amethi News: समितियां व इफको केंद्रों पर नहीं है डीएपी

Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
DAP is not available at committees and IFFCO centers
गौरीगंज ​स्थित इफको केंद्र पर डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।
अमेठी सिटी। जिले में किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं। कई समितियां व इफको केंद्र खाली हैं। गौरीगंज इफको केंद्र पर पांच दिनों बाद डीएपी पहुंची तो यहां किसानों की लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

इस समय गेहूं के साथ आलू, दलहन और तिलहन आदि फसलों की बोआई तेज है। डीएपी की मांग बढ़ी तो समितियों व केंद्रों पर खाद ही नहीं है। हालात ये हैं कि समितियों व इफको केंद्रों पर खाद नहीं होने से किसानों की बोआई प्रभावित हो रही है। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित माधोपुर समिति पर डीएपी नहीं होने से सन्नाटा पसरा रहा। गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर पांचवें दिन शुक्रवार को डीएपी पहुंची तो यहां पर किसानों की लंबी कतार लग गई। किसान राधवराम ने बताया कि सुबह डीएपी आने की जानकारी मिली तो यहां पर लाइन में लगे। दो बोरी मिल गई। किसान पृथ्वीपाल ने बताया कि दो बोरी डीएपी लेनी है। समितियों पर नहीं मिल रही है। इसी तरह किसान राधव राम, शिवकुमारी आदि ने बताया कि यहां पर खाद मिलने की जानकारी हुई। आज यहां पर पांच दिनों बाद डीएपी आई है। कहा कि खेतों की नमी चली जा रही है, लेकिन अब डीएपी मिलने से बोआई हो पाएगी। इंचार्ज प्रभारी सुल्तानपुर सहकारिता आयुक्त अंजनी कुमार ने बताया कि डीएपी व एनपीके पर्याप्त है। मांग के अनुसार समितियों पर खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed