फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cyber thug made dm's fake facebook id

जालसाज ने बनाई डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी

Sat, 21 Aug 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Cyber thug made dm's fake facebook id
गौरीगंज (अमेठी)। डीएम की फोटो लगाकर जिला मजिस्ट्रेट अमेठी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने का एक मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर प्रभारी सूचना अधिकारी ने इस मामले में गौरीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल उक्त फेसबुक आईडी को बंद करा दिया।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार को शुक्रवार देर शाम उनकी फोटो लगी फेसबुक आईडी पर पैसा मांगने की सूचना मिली। डीएम ने तत्काल एसपी दिनेश सिंह को प्रकरण से अवगत कराते हुए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव को कार्रवाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी ने गौरीगंज थाने में फेसबुक आईडी संचालक (अज्ञात) के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया। एसपी की ओर से डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी को तत्काल बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लोगों को साइबर अपराधियों के चंगुल में न फंसने की सलाह दी। कहा है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा पैसे की मांग करने पर तत्काल इसकी सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाने को दें। बिना पूर्ण जानकारी किए पैसों का लेनदेन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed