{"_id":"6a4e96ad76d8c91c790ee2cf","slug":"ct-scan-machine-out-of-order-patients-returning-without-undergoing-the-test-amethi-news-c-96-1-ame1008-170178-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीटी स्कैन मशीन खराब, बिना जांच कराए लौट रहे हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीटी स्कैन मशीन खराब, बिना जांच कराए लौट रहे हैं मरीज
Wed, 08 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद सीटी स्कैन कक्ष।-संवाद
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार से जांच बंद होने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को निजी केंद्रों पर 2500 से 5000 रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 70 मरीजों की निशुल्क सीटी स्कैन जांच होती है, लेकिन मशीन बंद होने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
बुधवार को जांच कराने पहुंचे अमेठी के सतेंद्र मिश्र ने बताया कि सिरदर्द की शिकायत पर चिकित्सक ने सीटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी थी, लेकिन मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो सकी। सांगीपुर के सुभाष तिवारी ने बताया कि सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें लौटना पड़ा।
भादर के सुरेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने के लिए कहा है, लेकिन अब मजबूरी में निजी केंद्र पर जांच करानी पड़ेगी। संयुक्त जिला अस्पताल में जिले के अलावा आसपास के सरकारी अस्पतालों और अन्य जनपदों से भी मरीज निशुल्क सीटी स्कैन कराने पहुंचते हैं। मशीन खराब होने से सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
रोजाना 70 मरीज कराते हैं निशुल्क जांच
जिला अस्पताल में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। प्रतिदिन औसतन 70 मरीजों की जांच होती है। जिले के अलावा आसपास के सरकारी अस्पतालों से रेफर मरीज भी यहां जांच कराने पहुंचते हैं।
-- -- -- -- -- -
ट्रॉली
और ट्यूब में आई खराबी
सीटी स्कैन मशीन की ट्रॉली और ट्यूब में खराबी आने से जांच बंद है। संबंधित कंपनी के इंजीनियर मरम्मत में जुटे हैं। आवश्यक पार्ट मंगाया गए हैं। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार दोपहर तक मशीन ठीक होने के बाद जांच फिर से शुरू हो जाएगी।
-डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस