{"_id":"68e41239e15e6863d30d1938","slug":"crowds-of-patients-less-staff-and-treatment-in-a-hurry-amethi-news-c-96-1-ame1008-149863-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मरीजों की भीड़, कम स्टाफ और आपाधापी में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मरीजों की भीड़, कम स्टाफ और आपाधापी में इलाज
Tue, 07 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतार। -संवाद
अमेठी सिटी। कर्मचारियों की कमी का खामियाजा संयुक्त जिला अस्पताल में आने वाले मरीज भुगत रहे हैं। एक अदद परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर तक पहुंचने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने के कारण चिकित्सक भी एक मरीज को एक से दो मिनट का समय ही दे पा रहे हैं। आपाधापी में उपचार से मरीज भी संतुष्ट नहीं हैं।
सोमवार को ओपीडी में 2000 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। परचा, जांच पंजीकरण काउंटर संग ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। जिला अस्पताल में मात्र दो काउंटरों पर परचा बनाने की व्यवस्था है। जांच पंजीकरण और जांच रिपोर्ट के लिए एक-एक काउंटर है। मरीज रमेश कुमार मिथिलेश, रामसजीवन ने बताया कि परचा बनवाने में एक घंटे का समय लगा और चिकित्सक के यहां परचा जमा करने के बाद दो घंटे बाद नंबर आया। चिकित्सक ने दो मिनट में तबीयत के बारे में पूछा और दवा लिख दी।
यही हाल अन्य मरीजों का भी रहा। मरीज ओपीडी के बाहर कुर्सी व जमीन पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। मरीजों ने बताया कि चिकित्सक को दिखाने के बाद अगर जांच करानी हुई तो पंजीकरण कराने और रक्त नमूना निकलवाने में एक घंटा लग रहा है। इसके बाद दवा लेने के लिए भी लंबी लाइन में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के यहां अधिक भीड़
जिला अस्पताल में मात्र दो फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय और डॉ. अमित यादव हैं। दोनों चिकित्सकों के यहां 300 से अधिक मरीज आए। चिकित्सकों के मुताबिक भीड़ अधिक होने के कारण दो से तीन मिनट एक मरीज को दे पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं बालरोग विशेषज्ञ के यहां 150 भी मरीज पहुंचे। यहां भी वहीं स्थिति रही।
इन बीमारियों के बढ़े मरीज
मौसम में बदलाव के इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम, पेट दर्द, बुखार, उल्टी, आंख में सूजन, कान में दर्द और गले में दर्द के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा हड्डी, चर्म रोग, नेत्र विभाग, ईएनटी और बाल रोग विभाग में मरीज और तीमारदारों की लंबी लाइन लगी होने से परेशान होना पड़ रहा है। उधर इमरजेंसी में भी रोजाना 20 से 30 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती किया जा रहा है।
बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मैनपावर बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।