फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crores were spent but the villagers did not get water

Amethi News: करोड़ों खर्च, मगर ग्रामीणों को नहीं मिला पानी

Sun, 06 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crores were spent but the villagers did not get water
संग्रामपुर (अमेठी)। जल जीवन मिशन के तहत ब्लॉक की प्रत्येक ग्रामसभा में पानी की टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दिया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। अधिकांश गांवों में न तो पाइपलाइन का कार्य पूरा हुआ है और न ही टंकी का निर्माण हो सका है। जिन गांवों में टंकी और पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां भी सैकड़ों ग्रामीणों को टोटी का कनेक्शन नहीं मिला है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन






संग्रामपुर के सरैया कनू, मड़ौली, भवसिंहपुर, गंगापुर, मधुपुर खदरी, बड़गांव, उत्तरगांव, सोनारी कनू आदि ग्रामसभा में टंकी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। पवन पांडेय, कमलेश तिवारी, राधेश्याम तिवारी, घनश्याम तिवारी, मनीष तिवारी आदि ने बताया कि उनके गांव पंडित का पुरवा में पाइपलाइन आधे गांव तक ही पहुंचाई गई है। इसके चलते 10 परिवारों को टोटी कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। पतापुर ग्रामसभा के टिकरिया निवासी कुलदीप पांडेय ने बताया कि उनके गांव को कसारा से मर्ज किया गया है। टोटी कनेक्शन तो दूर, गांव में अभी तक मेन पाइपलाइन भी नहीं पहुंची है। लगभग 50 घर इस योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन



सरैया कनू ग्रामसभा के दूबेपुर निवासी संतोष तिवारी ने बताया कि गांव में पाइपलाइन तो बिछाई गई है, लेकिन 15 घरों में अब तक टोटी कनेक्शन नहीं मिला है। टंकी का निर्माण भी अधूरा है। नेवादा कनू निवासी बृजेंद्र सिंह लोहा ने कहा कि गांव के कई घरों में कनेक्शन नहीं हुआ है और टंकी का निर्माण कार्य भी अधूरा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिल पाया है। बदलापुर निवासी सूरज सिंह ने बताया कि उनके गांव को मड़ौली से जोड़ा गया है, लेकिन अब तक गांव में मेन पाइपलाइन नहीं आई है, जिसके कारण मेंहदा और बदलापुर गांवों में किसी भी ग्रामीण को कनेक्शन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुहीबशाह ग्रामसभा के केशवपुर निवासी अजय सोनी ने बताया कि टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन उनके सहित गांव के 10-12 घरों में केवल दीवार पर नाम लिखकर कनेक्शन दिखाया गया है, जबकि वास्तव में कोई टोटी नहीं लगी है। कनू टेकनी निवासी विनोद पांडेय ने बताया कि टंकी का निर्माण अधूरा है और बोरिंग से पाइपलाइन के जरिये कुछ घरों में ही पानी पहुंच रहा है, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सांगीपुर और उनके गांव में कई घरों तक पानी नहीं पहुंचता है।



उत्तरगांव के राजमोहन यादव ने कहा कि टंकी निर्माण का कार्य अधूरा है और पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति दी जा रही है। ग्रामसभा के अधिकांश पुरवों में ग्रामीणों को अब तक कनेक्शन नहीं मिला है। सोनारी कनू के गर्गन निवासी उमेश उपाध्याय ने बताया कि उनके घर में टोटी का कनेक्शन लगा है, लेकिन उसमें कभी पानी नहीं आता। जल निगम के अधिशासी अभियंता अनिल राव ने बताया कि शासन से कुछ बजट मिला है, जिससे कार्य को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed