फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   crime jwellary amethi

Amethi News: दो घरों में चोरी कर नकदी व दो लाख के जेवर उड़ाए

Sat, 15 Apr 2023 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime jwellary amethi
भादर (अमेठी)। मोथाही मजरे सोनारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो मकान को निशाना बनाया। मकान से पांच हजार रुपये नकद समेत दो लाख का जेवरात चोरी कर लिया। इधर, पुलिस केस दर्ज करने के बजाए जांच में जुटी है।मॉडल थाना रामगंज के मोथाही मजरे सोनारी गांव में शुक्रवार की रात माताफेर परिवार समेत भोजन करने के बाद गेहूं की मड़ाई करने खेत गए थे। रात में चोरों ने मकान को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजा तोड़कर मकान में घुसे चोरों ने आलमारी में मौजूद करीब दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही रामप्योर वर्मा के मकान को निशाना बनाया। यहां पर परिजनों के जागने से चोर सिर्फ पांच हजार रुपये नगद ही चोरी कर सके। परिजनों के जागने की आहट के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मकान का दरवाजा टूटा देखकर माताफेर के होश उड़ गए। चोरी की पुष्टि के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। दो घरों में चोरी की घटना सार्वजनिक हुई ग्रामीण घटना से दहशत में है। पुलिस ने गांव के बाहर चोरी की गई अटैची व संदूक बरामद कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने चोरी की सूचना प्राप्त होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर चोरों को सामान समेत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed