{"_id":"67f96b3b2aeda1e5b10eaab9","slug":"cricket-selection-trials-for-boys-and-girls-from-16th-amethi-news-c-96-1-ame1008-138137-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बालक-बालिका वर्ग का क्रिकेट चयन ट्रॉयल 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बालक-बालिका वर्ग का क्रिकेट चयन ट्रॉयल 16 से
Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सत्र 2025-26 का प्रदेश स्तरीय अंडर 14 वर्ष आयु बालक वर्ग, अंडर 16 आयु बालक वर्ग, अंडर 19 आयु बालक वर्ग, अंडर 23 आयु पुरुष वर्ग व रणजी ट्राॅफी तथा सभी महिला आयु वर्ग की टीमों के चयन को लेकर जिला स्तरीय क्रिकेट चयन ट्रायल का आयाेजन रायबरेली में किया जाएगा।
इसमें रायबरेली जोन के तहत आने वाले रायबरेली, अमेठी व प्रतापगढ़ का ट्रॉयल 16, 17, 18 व 19 अप्रैल को एनएस क्रिकेट अकादमी गोरा बाजार रायबरेली में होगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ी ही ट्रॉयल में प्रतिभाग कर सकेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ अमेठी के सचिव राजेश तिवारी, निदेशक प्रांजल तिवारी ने 16, 17, 18 व 19 को सुबह सात बजे ट्राॅयल में पहुंचने के लिए कहा है।
18 अप्रैल को सभी महिला आयु वर्ग का व 19 को रणजी ट्राॅफी का ट्रायल 11 बजे से होगा। ट्रॉयल में प्रतिभाग करने वाले सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को अपने साथ पंजीकरण स्लिप व ट्रॉयल के लिए किट के साथ संबंधित तिथि को चयन ट्रायल स्थल पर पहुंचने को कहा गया है।