फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cow dead gosala amethi

Amethi News: गड़ेरी गो-आश्रय केंद्र पर एक और गोवंश की मौत

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
cow dead gosala amethi
गौरीगंज (अमेठी)। गोवंश आश्रय केंद्र गड़ेरी में गोवंश के मरने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को एक गोवंश की मौत हो गई तो दो अन्य गोवंश बीमार पड़े हैं। पशु चिकित्सक व पंचायत सचिव आश्रय केंद्र की व्यवस्था सही करने में जुटे हैं। जिला स्तरीय व नोडल अफसर मौके पर तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

गोवंश संरक्षण के लिए गडेरी ग्राम पंचायत में अस्थाई आश्रय केंद्र संचालित हो रहा है। संचालित आश्रय केंद्र पर 67 गोवंश संरक्षित हैं। आश्रय केंद्र पर संरक्षित गोवंश के देख-रेख में लापरवाही का आलम यह है कि गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। आश्रय केंद्र पर प्यास से गोवंश बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आश्रय केंद्र पर एक गोवंश की मौत के बाद विभाग हरकत में आया। सफाई कर्मियों की टीम लगा सफाई के साथ पानी व चारे का प्रबंध किया गया। सोमवार को एक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को भी एक गोवंश की मौत हो गई। आश्रय केंद्र पर दो दिन से लगातार हो रही मौत के बाद भी जिला स्तरीय अधिकारी व नोडल अफसर पहुंचने की जहमत नहीं उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश की मौत के बाद एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुनिराज, पंचायत सचिव मुकेश कुमार व पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। आश्रय केंद्र की सफाई करते हुए संरक्षित गोवंश का चारा पानी अपने सामने दिलाते हुए बीमार दो गोवंशों का उपचार किया। सचिव ने बताया कि आश्रय केंद्र का पंपसेट खराब था, सोमवार को सही करा दिया गया। आश्रय केंद्र पर भूसे के साथ पशु आहार का स्टॉक है।
पशु चिकित्सक ने बताया कि गोवंश की आयु अधिक होने से वे बीमार हुए फिर मौत हुई। हालांकि ग्रामीण अब तक पांच गोवंशों की मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed