फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Courts are adorned; today, Goddess Durga will be enshrined in every home.

Amethi News: दरबार सजे, आज घर-घर विराजेंगी मां दुर्गा

Sun, 11 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Courts are adorned; today, Goddess Durga will be enshrined in every home.
 नवरात्र की पूर्व संध्या पर सजा संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम मंदिर। -संवाद
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज से होगी। मां दुर्गा के स्वागत के लिए जिले में देवी मंदिरों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। घरों में पूजा स्थल तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना शुरू होगी। गौरीगंज के दुर्गा भवानी मंदिर, शमशेरियन भवानी, मवई धाम, हिंगलाज मंदिर, अहोरवा भवानी धाम और मां कालिकन धाम समेत प्रमुख देवी मंदिरों में सफाई और सजावट पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की तैयारियां भी की गई हैं।
विज्ञापन


घरों में पूजा की चौकी सजाने, व्रत रखने और अनुष्ठान की तैयारी का सिलसिला पूरा हो चुका है। नवरात्र के दौरान मंदिरों में सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन होंगे। अष्टमी और नवमी पर विशेष पूजन, हवन और कन्या पूजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर माना गया है। इसे सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे करें कलश स्थापना, जानें पूजन विधि
गौरीपुर गांव के पंडित कपिल देव मिश्र ने बताया कि पूजा स्थल की सफाई कर चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मिट्टी के पात्र में जौ बोएं। कलश में जल भरकर आम के पत्ते और नारियल रखें। मां को रोली, अक्षत, फूल, फल और नैवेद्य अर्पित कर दीपक जलाएं। इसके बाद आरती और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। आचार्य हेमंत पांडेय ने बताया कि कलश स्थापना के लिए श्रद्धालु स्थानीय पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त तय करें। पूजा के लिए कलश, जल, जौ, मिट्टी, आम के पत्ते, नारियल, लाल कपड़ा, मौली, रोली, अक्षत, सुपारी, फूल, फल, धूप, दीपक, घी, कपूर और प्रसाद की व्यवस्था पहले से कर लें।



कलश व नारियल की खरीदारी को जुटे लोग
नवरात्र से एक दिन पहले शनिवार को बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कलश, नारियल, चुनरी, फूल, फल, रोली, दीपक और व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीदी। दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। कई परिवारों ने जौ बोने के लिए मिट्टी और पात्र भी खरीदे। घरों में पूजा स्थल सजाने और नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed