फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Counting of votes will take place in an air-conditioned hall.

Amethi News: वातानुकूलित हाॅल में होगी मतगणना

Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will take place in an air-conditioned hall.
अमेठी सिटी। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने चार जून को जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में होने वाली मतगणना एसी हाॅल में कराई जाएगी। मतगणना स्थल के चारों ओर एसी लगाई जा रही है। मतगणना के दौरान कोई भी अभ्यर्थी व गणना अभिकर्ता अपने साथ आग्नेयाशस्त्र, मोबाइल फोन व इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स नहीं ले जा सकेंगे। शनिवार शाम को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय सैंठा रोड में होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। बताया कि मतगणना अभिकर्ता को अपने साथ पेन/पेन्सिल, सादा कागज/नोटपैड एवं 17 ग की डुप्लीकेट प्रति ले जाने की अनुमति होगी। इसके साथ अन्य कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई भी अभ्यर्थी, गणना अभिकर्ता अपने साथ कोई आग्नेयास्त्र एवं मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना परिणाम लाउडस्पीकर से घोषित किया जायेगा। मतगणना केंद्र से 200 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवारों, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता मतगणना कार्मिक, सुरक्षा कर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सभी का प्रवेश वर्जित होगा। बताया कि मतगणना परिणाम की घोषणा के उपरांत विजयी प्रत्याशी कोई विजय जुलूस नहीं निकला जाएगा।
विज्ञापन




68 टेबल पर होगी मतगणना
- जवाहर नवोदय विद्यालय, सैंठा रोड गौरीगंज के चयनित विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग कक्षों में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अलग-अलग मतगणना हालों में ईवीएम की मतगणना के लिए 14 टेबल निर्धारित की गई है। पोस्टल बैलेट की मतगणना एमपी हाल में 12 टेबल निर्धारित की गई है। चारों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना कुल 68 टेबल पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed