फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   could not publish board exam centers list

Amethi News: सर्वर फेल, नहीं हो सका बोर्ड परीक्षा केंद्रों का प्रकाशन

Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
could not publish board exam centers list
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। बोर्ड कार्यालय की ओर से सूची को जारी कर दी गई, लेकिन जिले में सर्वर फेल होने से विभाग प्रकाशन नहीं कर पाया। विभाग का दावा है कि शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 36 राजकीय, 25 एडेड व 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित होते हैं। इन कॉलेजों में पंजीकृत हाईस्कूल के 28,217 व इंटर के 20953 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद गत दिनों कॉलेजों से केंद्र निर्धारण के लिए ब्योरा अपडेट कराया गया था। ब्योरा अपडेड होने तथा कमेटी के साथ एलआईयू से जांच कराई जा चुकी है। जांच के बाद सचिव की ओर से बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई।
विज्ञापन

सचिव कार्यालय से सूची जारी होने के बाद विभागीय कर्मी पोर्टल से सूची अपलोड करने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन सर्वर की परेशानी से सूची अपलोड नहीं हो सकी। ऐसे में जिले में परीक्षा केद्रों की सूची का प्रकाशन नहीं हो सका। विभाग का दावा है कि शुक्रवार को परीक्षा केद्रों की अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची प्रकाशन के बाद नियमानुसार सचिव की ओर से जारी समयवधि में आपत्ति व प्रत्यावेदन प्राप्त कर जिला स्तरीय कमेटी से निस्तारित कर सूची सचिव कार्यालय भेजी जाएगी। निस्तारण के बाद सचिव कार्यालय की ओर फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी। फाइनल परीक्षा केद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही सूची अपलोडिंग की कोशिश
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि सचिव कार्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पोर्टल पर अपलोड की गई है। विभागीय कर्मी लगातार पोर्टल से सूची अपलोड करने की कोशिश में जुटे है। सर्वर की कमी से सूची अपलोड नहीं हो पा रही है। जैसे ही सूची अपलोड होगी, उसे प्रकाशित कर सार्वजनिक किया जाएगा। सार्वजनिक करने के बाद आपत्ति प्राप्त कर नियमानुसार निस्तारण कर सचिव को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed