{"_id":"5ee4f96e8ebc3e42ba563093","slug":"corona-testing-machine-installed-in-district-hospital-amethi-news-lko525835825","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में स्थापित हुई कोरोना जांच मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में स्थापित हुई कोरोना जांच मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना वायरस संक्रमण के अंदेशे में मरीजों को इलाज के लिए होने वाली परेशानी अब बीते दिनों की बात होगी। शासन के निर्देश पर असैदापुर स्थित अस्थाई जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन की स्थापना हो गई है। इस मशीन से सिर्फ ऐसे गंभीर मरीजों की ही जांच की जाएगी जिन्हें तत्काल भर्ती करने की आवश्यकता हो। मरीज को कहां भर्ती किया जाएगा इसका निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।
कोविड-19 संक्रमण के दौरान गंभीर बीमारी से परेशान मरीज, गर्भवती महिला व इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचे मरीजों के इलाज में संक्रमण के खौफ से होने वाली परेशानी तथा इलाज के बाद संक्रमित होने पर अस्पताल की सेवा बाधित होने से परेशान शासन ने अस्पतालों में जांच का प्रबंध कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर स्थित अस्थाई जिला अस्पताल भवन में ट्रूनेट मशीन की स्थापना की गई है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने अस्पताल के लैब में मशीन स्थापित करवाते हुए अधीक्षक को भर्ती के लिए प्रस्तावित मरीज की जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि मशीन से अधिकतम दो घंटे के भीतर जांच परिणाम मिल जाएगा। मशीन की स्थापना होने से मरीजों के साथ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को भी इलाज करने में सहूलियत होगी।
जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाएगा तो पॉजिटिव मिलने के बाद लेबन-1 अस्पताल में आइसोलेट कर मरीज का इलाज किया जाएगा। अधीक्षक ने बताया कि अब मरीजों को इलाज के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।