{"_id":"5feb5f018ebc3ecd6a7d42bc","slug":"corona-positive-found-20-including-two-health-workers-amethi-news-lko5571909127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 20 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 20 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अमेठी। जिला प्रशासन को सोमवार देर रात मिली कोविड सैंपल की संयुक्त जांच रिपोर्ट में जगदीशपुर सीएचसी पर तैनात दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अलग-अलग क्षेत्र मेें एक दिन में 20 मरीज मिलने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 113 पहुंच गई है।
जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता कार्यक्रम बेनतीजा दिख रहे हैं। पांच मई मई के बाद से शायद ही ऐसा कोई दिन बीता हो जिस दिन कोविड का कोई मरीज न मिला हो।
सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 1578 लोगों की जांच रिपोर्ट में जगदीशपुर ब्लॉक में सात, तिलोई ब्लॉक में पांच, गौरीगंज ब्लॉक में चार तथा जामो व मुसाफिरखाना ब्लॉक में दो-दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों के स्वास्थ्य व उनकी मांग के अनुसार उन्हें होम आइसोलेट या अस्पताल में भर्ती कर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए डीएम ने पूर्व में गठित टीमों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
टीम को प्रोटोकॉल के तहत संक्रमित क्षेत्र में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग के साथ अन्य कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,545 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 36 की मौत हो चुकी है तो 3,396 उपचार के बाद सही हो चुके हैं।