फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona positive found 17 including two HAL workers

दो एचएएल कर्मी समेत 17 मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 26 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona positive found 17 including two HAL workers
अमेठी। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला शुक्रवार को भी नहीं टूटा। एकत्र होने के बाद देर रात जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में एचएएल के दो कर्मियों समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिला प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को 48 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

जिले की सभी सीएचसी/पीएचसी में की गई कोविड-19 की जांच रिपोर्ट एकत्र होने के बाद प्रतिदिन देर रात जिला प्रशासन को मिलती है। शुक्रवार देर रात 23 व 25 सितंबर को अलग-अलग स्थानों से ली गई 1,218 सैंपलों की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

प्राप्त रिपोर्ट में 27 कोरोना पॉजिटिव तो 1,200 निगेटिव मिले। एक सैंपल लीक/फेल रहा। जिला प्रशासन के अनुसार, गौरीगंज के लेवल-2 अस्पताल में भर्ती अलग-अलग ब्लॉकों के पांच और होम आइसोलेट 43 मरीज शुक्रवार को कोरोना की जंग जीतकर डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले 17 मरीजों में विकासखंड मुसाफिरखाना, सिंहपुर, भादर व शाहगढ़ के एक-एक, भेटुआ, जामो व बाजार शुकुल के दो-दो, जगदीशपुर के तीन तथा गौक्रीगंज के चार लोग शामिल हैं। मिले मरीजों में त्रिसुंडी स्थित ग्रुप सेंटर पर तैनात सीआरपीएफ का एक जवान, मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा के दो कर्मी, सीएचसी गौरीगंज के दो व डायल-112 का एक कर्मी है।
डीएम अरुण कुमार ने रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए पहले से गठित टीमों को सक्रिय कर दिया है। गठित टीमें शनिवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों में पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग व उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,241 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मिले मरीजों में 1,881 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं तो 16 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 344 मरीज ही अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed