फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona infected congressman dies

कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता की इलाज के दौरान मौत

Sun, 27 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Corona infected congressman dies
अमेठी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित शनिवार रात पीजीआई लखनऊ में भर्ती कांग्रेस नेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में 22 स्थानीय कोरोना संक्रमित हुए हैं तो 51 के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा जा चुका है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 314 तो मृतकों की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से शुरू कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात कोरोना संक्रमण से पीड़ित तिलोई ब्लॉक के पाकर गांव निवासी कांग्रेस नेता विनोद कुमार मिश्र (60) की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन

विनोद का सीएचसी में दो सितंबर को एंटीजन टेस्ट हुआ तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। इनके पॉजिटिव मिलने पर उनके घर के सभी सदस्यों की सैंपल लिए गए तो उनके पिता राम कुमार (85) समेत कई सदस्य संक्रमित निकले। पॉजिटिव होने पर सभी संक्रमित घर पर होम आइसोलेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद व उनके पिता राम कुमार की तबीयत बिगड़ने पर चार सिंतबर को उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। पिता तो कुछ दिन बाद निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए लेकिन विनोद की शनिवार रात मौत हो गई। शनिवार रात आई अलग-अलग स्थानों से संग्रहित 1,346 लोगों की जांच रिपोर्ट में मुसाफिरखाना ब्लॉक के छह, सिंहपुर व जामो के तीन-तीन, शाहगढ़ ब्लॉक के दो, गौरीगंज, बहादुरपुर, जगदीशपुर व तिलोई के एक-एक तो अमेठी ब्लॉक के चार स्थानीय नगारिक पॉजिटिव पाए गए।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,263 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,932 ठीक हो चुके हैं तो 17 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 314 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed