फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona five person amethi

Amethi News: जांच में पांच और मरीज निकले कोरोना संंक्रमित

Wed, 05 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 05 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona five person amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। रविवार को जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी। सोमवार देर रात एक व मंगलवार को चार और मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। संबंधित अधीक्षकों को मरीज के घर पहुंचकर उन्हें घर में ही क्वारंटीन कराते हुए उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


फरवरी माह से जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होती गई तो सैंपलिंग का कार्य भी करीब ठप हो गया था। पिछले दिनों प्रदेश के कई स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट करते हुए सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य समिति की बैठक कर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सीएचसीवार सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

डीएम का निर्देश मिलने के बाद सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने पत्र जारी कर सभी अधीक्षकों को प्रतिदिन कम से कम लक्षण वाले 15 मरीजों की सैंपलिंग करने का निर्देश दिया। सैंपलिंग की संख्या बढ़ने के बाद रविवार को हुई 169 सैंपलों की जांच में भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र के सरैया गांव निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हुए 21 सैंपलों की जांच रिपोर्ट देर रात आई तो जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली। मंगलवार को 109 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की गई तो उसमें चार मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुलाबगंज के 16 वर्षीय किशोर, शीतला दुबे का पुरवा निवासी 25 वर्षीय युवती, मुसाफिरखाना कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी तो इसी ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सीएमओ ने संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को रिपोर्ट भेजते हुए तत्काल उस गांव में वैधानिक कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी गांव पहुंचकर मरीज को होम क्वारंटीन कराते हुए उन्हें निशुल्क दवा मुहैया कराते हुए सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।


सुबह भेजी जाएगी आरआर टीम
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। बुधवार सुबह संबंधित सीएचसी पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम को संबंधित मरीज के गांव भेजा जाएगा। टीम मरीज के घर जाकर उनके संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर उनका सैंपल एकत्र करने का काम करेगी। इसके अलावा उनके आसपास के घरों का सर्वे कर लक्षण वाले मरीजों की सैंपलिंग कर जांच कराई जाएगी। बुखार आदि से पीड़ितों को दवा मुहैया कराते हुए सावधानी बरतने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed