फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona

कोरोना की समाप्ति तक भूखों को भोजन

Fri, 27 Mar 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
corona
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में फंसे बाहरी लोगों के साथ ऐसे लोगों की भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी गौरीगंज विधायक संभालेंगे जिन्हें सामाजिक व्यवस्था के तहत भोजन नसीब होता है। शुक्रवार को भोजन वितरण की शुरुआत करते हुए विधायक ने कहा कि उनकी यह कोशिश कोरोना की समाप्ति तक चलेगी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व कोरोना की रोकथाम के लिए अपनी निधि से जिला प्रशासन को 25 लाख रुपये आवंटित करने वाले गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भूखों का पेट भरने की नई पहल की है। शुक्रवार को उन्होंने अपने गांव मऊ में एक हजार लंच पैकेट तैयार कराया।
विज्ञापन

वाहन पर लंच पैकेट लादकर निकले विधायक सबसे पहले शहर स्थित जीजीआईसी के पास पहुंचे। यहां उन्होंने लंच पैकेट ऐसे लोगों (मंगता, बंजारा, नट, बेड़िया व मुसहर आदि) में वितरित किया जिन्हें सामाजिक व्यवस्था के तहत भोजन नसीब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने अमेठी जिले में फंसे बाहरी लोगों को भी भोजन का पैकेट दिया। विधायक ने कहा कि उनकी यह कोशिश कोरोना की पूर्णतया समाप्ति तक अनवरत चलेगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि जहां भी लोग भूखे हों उसकी सूचना तत्काल उनके मोबाइल नंबर 9919051555 और 8765954884 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed