{"_id":"62a0fa262b1fe45f5a32c8da","slug":"cook-murderd-youth-with-cooking-pan-amethi-news-lko634335734","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावर्ची निकला युवक की हत्या का मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावर्ची निकला युवक की हत्या का मुख्य आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (अमेठी)। थाना क्षेत्र के गांव पूरे लोधन मजरे बहादुरपुर गांव में सोमवार को आई बारात में द्वारपूजा के समय नाच गाने को लेकर वर व वधू पक्ष में विवाद हो गया था। बवाल के बाद ससुराल आए युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो वधू पक्ष की ओर से भोजन पकाने के लिए बुलाया गया बावर्ची ही हत्या का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने बावर्ची समेत चार को गिरफ्तार कर बुधवार को सभी का चालान न्यायालय भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव पूरे लोधन मजरे बहादुरपुर निवासी राम कुमार की पुत्री पूनम की सोमवार को शादी थी। शादी में जिला रायबरेली के थाना क्षेत्र नसीराबाद के गांव हुरैया जमालपुर निवासी रामदेव (32) भी वधू पक्ष के निमंत्रण पर आया था। रामदेव की रामकुमार के परिवार के रामललन के यहां ससुराल भी थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे बजाने तथा मुंह पर स्प्रे छिड़कने को लेकर वर व वधू पक्ष में विवाद हो गया।
मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इस बीच रामदेव पेशाब करने एकांत में गया तो घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर एक बांस की कोठ में धकेल दिया। जानकारी होने पर ससुरालीजन उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के ससुर राम ललन की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी थी। मंगलवार रात पुलिस ने घटना में शामिल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव करीडीह निवासी अर्जुन, सर्वेश गुप्ता, लल्लन लोध व सुमई उर्फ सोम को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ राकेश सिंह ने बताया कि भोजन पकाने आए बावर्ची अर्जुन ने ही कलछी से रामदेव पर पहला प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों के पास से कलछी व लाठी डंडे बरामद कर लिए गए हैं। कहा कि सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।