{"_id":"5ec6ad568ebc3e90ab20b941","slug":"contenment-zone-amethi-news-lko5225777195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में क्लोज कांटैक्ट खंगालने में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में क्लोज कांटैक्ट खंगालने में जुटी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद डीएम की ओर से बुधवार रात घोषित किए गए चार कंटेनमेंट गांवों को गुरुवार से संक्रमण मुक्त बनाने की कवायद युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। गठित टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट खंगालने के साथ निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित करने में जुटी है।
इतना ही नहीं गांव की सीमा को सील करने के बाद सैनिटाइजर का छिड़काव करने के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षण किया जा रहा है। गांव में अग्रिम निर्देशों तक प्रवेश व निकास प्रतिबंधित करते हुए लोगों को आवश्यक सामग्री की डोर-स्टेप डिलीवरी करवाई जा रही है।
लॉकडाउन फेज-4 में पांच मई से जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में गौरीगंज तहसील के सुजानपुर, केशवपुर मजरे उमराडीह, मूंघी मजरे सूखीबाजगढ़ व अमेठी के शनिचरा मजरे डेहरा गांव में गैर प्रांत से आए चार युवक संक्रमित मिले। युवकों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी को इलाज के लिए लेवल-1 अस्पताल भेजते हुए गांव को कंटेनमेेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद डीएम ने गांव में दो-दो मजिस्ट्रेट के साथ दो-दो आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। नामित टीम गुरुवार को संक्रमित मरीजों के क्लोज कॉन्टेक्ट के साथ उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा किसी को भी बुखार, सर्दी, खासी तथा सांस फूलने आदि की समस्या के बारे में पूछने के साथ ही शासन की ओर निर्धारित बिन्दुओं पर सभी ग्रामीणों की सूचना डोर-टू-डोर संकलित करने में जुटी है।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण तो फायर बिग्रेड के साथ सफाई कर्मी गांव को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइजर दवा का छिड़काव करने में पूरे दिन जुटे रहे। इतना ही नहीं गांव की सीमा को सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गांव की सीमा पर बने बैरियर पर पुलिस कर्मी अधिकृत लोगों को प्रवेश देने के साथ ही माइक से लोगों से अपने घरों में रहने की अपील करने में जुटे हैं। ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से हो रही है।
घर से बाहर नहीं निकलें लोग
डीएम अरुण कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमण के खतरे को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलें। बहुत जरूरी कार्य या कोई परेशानी होने पर अफसरों के मोबाइल नंबर या कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05368-244577, 6394802956 पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं। अनावश्यक रूप से घर के बाहर निकलने पर प्रशासन की ओर से वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।