{"_id":"5edd025f8ebc3e90a359cd65","slug":"containment-zone-being-transition-free-amethi-news-lko5248961153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन को किया जा रहा संक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन को किया जा रहा संक्रमण मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ग्रामीणों को संक्रमण से बचाने के लिए उन चार गांवों में रविवार से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया है जहां शनिवार को मरीज मिले थे। डीएम के निर्देश पर गठित टीम थर्मल स्क्रीनिंग के साथ संक्रमितों के निकट संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रही हैं तो गांव में आवागमन प्रतिबंधित कर डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।
जिले में पांच मई को पहला कोरोना मरीज सामने आया था। तब से अब तक यह सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में बाजार शुकुल ब्लॉक के महोना पश्चिम व आशीषपुर, जामो ब्लॉक के सरमे तथा शाहगढ़ के कौहार गांव में एक-एक प्रवासी श्रमिक संक्रमित मिले थे।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने चारों मरीजों को इलाज के लिए लेवल-1 अस्पताल भेजते हुए गांवों को कंटेनमेेंट जोन घोषित किया था। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद डीएम ने गांव में दो-दो मजिस्ट्रेट के साथ दो-दो आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
नामित टीम रविवार को संक्रमित मरीजों के निकट संपर्क के साथ उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा किसी को भी बुखार, सर्दी, खासी तथा सांस फूलने आदि की समस्या के बारे में पूछने के साथ ही शासन के निर्धारित बिंदुओं पर सभी ग्रामीणों की सूचना संकलित करने में जुटी रही।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण तो फायर तथा सफाई कर्मी गांव को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइजेशन में पूरे दिन जुटे रहे। इतना ही नहीं गांव की सीमा को सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से हो रही है।