फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen distributed blankets on Priyanka's birthday

Amethi News: कांग्रेसियों ने प्रियंका के जन्मदिन पर बांटे कंबल

Sat, 13 Jan 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Congressmen distributed blankets on Priyanka's birthday
अमेठी। गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती व प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि हम सब का यह दायित्व है कि प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर देश की सांस्कृतिक विरासत को शिखर पर पंहुचाएं। गौरीगंज में इंटर कॉलेज मैदान में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया, साथ ही केक काटकर खुशी जताई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अमेठी प्रभारी फरहान वारसी, नरसिंह बहादुर सिंह, जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष जायस मनीषा चौहान, शत्रुघन सिंह, सुनील सिंह, शकील इदरीसी, रामबरन कश्यप, अरविंद चतुर्वेदी, रामदत यादव, कमल सिंह, वीरेंद्र मिश्र, कमलाकर मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने काटा केक
इन्हौन। सिंहपुर ब्लाॅक के जेहटा उसरहा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस परमानन्द मिश्रा, समाजसेवी गोपी बाजपेई एवं सीतापुर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिमलेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कमलेश अग्निहोत्री, मोहम्मद लतीफ़, दुर्गेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों को बांटे फल
भादर (अमेठी)। शुक्रवार को ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर सीएचसी भादर पर मरीजों को फल वितरित किया। लाल माधव सिंह,प्रदीप सिंह,प्रेम नारायण उपाध्याय,भोला यादव,दयाराम यादव,रमाकांत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed