{"_id":"68bb34e2740148b9910b5209","slug":"congressmen-are-angry-over-objectionable-comments-on-rahul-gandhi-amethi-news-c-96-1-ame1002-147869-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश
Sat, 06 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ता संग्रामपुर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ठेंगहा निवासी कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के बयान की वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की थी। इस पोस्ट पर सुनील पाल और विश्वजीत सिंह के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने इसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को दी।
मामले को गंभीर मानते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवेंद्र विक्रम सिंह और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता संग्रामपुर थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदेश सचिव शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल अपमानजनक हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश देती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी घटनाओं को सहन नहीं करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शुभम सिंह, राकेश कुमार मौर्य, बृजेश सिंह, लोहा सिंह, शुभम तिवारी, रवि मौर्या आदि मौजूद रहे।