फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress workers staged a protest

Amethi News: कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest
बाजारशुकुल के पांड़ेगंज में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।-संवाद
अमेठी सिटी। मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस निर्णय को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान से जोड़ते हुए इसे उनके विचारों का अपमान बताया।
विज्ञापन




सिंहपुर
के अहोरवा भवानी स्थित कांग्रेस के कार्यालय पर ब्लाॅक अध्यक्ष चंद्र मोहन तिवारी की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया। ध्वजारोहण, वंदे मातरम, राष्ट्रगान के पश्चात कार्यालय से आदि शक्तिपीठ अहोरवा भवानी मंदिर तक पैदल मार्च किया और केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के नाम परिवर्तन का विरोध जताया। इस अवसर पर सर्वेश सिंह, गोपी बाजपेई, सुशील अग्निहोत्री, अशोक सोनी, देवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बाजारशुकुल
ब्लॉक अध्यक्ष मजीद अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मनरेगा का नाम बदले जाने का विरोध किया। इस दौरान चुन्नू सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, बबन द्विवेदी, राजन सिंह, हरिप्रसाद शुक्ल, जय सिंह आदि मौजूद रहे। भेंटुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक मुख्यालय पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजीत यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मनरेगा का लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जगदीश सिंह, रामभुआल कोरी, विजय त्रिपाठी, दिनेश यादव, दशरथ गुप्ता, अजय जायसवाल, जितेंद्र सिंह, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।



मुसाफिरखाना
में कांग्रेस नेता राजू ओझा की अगुवाई में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान राहुल गुप्ता, विकास यादव, हरिद्वार सिंह, अकील हैदर, जहीर अहमद, मोहम्मद जफर, राघव मिश्रा, विक्रम सिंह, रामसुख चौरसिया, राममिलन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed