{"_id":"6636899cbeb5b076c6016844","slug":"congress-prepared-strategy-for-amethi-and-rae-bareli-amethi-news-c-96-1-brp1002-118069-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी व रायबरेली के लिए कांग्रेस ने तैयार की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी व रायबरेली के लिए कांग्रेस ने तैयार की रणनीति
Sun, 05 May 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 05 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी देते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी
अमेठी सिटी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय शनिवार को अमेठी पहुंचे। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में अमेठी व रायबरेली के गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें अमेठी और रायबरेली के लिए चुनावी रणनीति पर मंथन कर सभा से लेकर बूथ स्तर तक की ननीति बनाई। यूपी के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में गठबंधन के नेताओं के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में अमेठी और रायबरेली जिले के आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। करीब एक घंटे से चली बैठक में बूथ स्तर से लेकर हरेक बिंदु पर चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी का संदेश हरेक मतदाता तक कैसे पहुंचे, बूथों को लेकर अब तक क्या योजना है, इन तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि गठबंधन के सदस्यों के साथ समन्वय को लेकर बैठक हुई थी। आने वाले समय में कई वीआईपी मूवमेंट होने वाले हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी जिस भी नेता का प्रोग्राम लगाएगी, उसमें शामिल होने के लिए नेता आएंगे। आगे के कार्यक्रमों की बहुत जल्द घोषणा होगी। गठबंधन के नेता भी प्रचार के लिए पहुंचेगे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, राजेश तिवारी, देवानंद मिश्र, अनिल सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी मौजूद थे।