फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress Mahasampark abhiyan finished

राष्ट्र को समस्या से निजात दिलाएगा युवाओं का संघर्ष

Sat, 21 Aug 2021 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Congress Mahasampark abhiyan finished
06 : गौरीगंज : तिलोई के सिंघवापुर गांव में प्रभात फेरी निकालते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। भारत महासंपर्क अभियान के अंतिम दिन समापन दिवस पर 17 ब्लॉक के 130 न्याय पंचायतों में प्रभात फेरी, श्रमदान, युवा संवाद, स्नेह भोज, संविधान शपथ के अलावा खेती किसानी और गांव समाज पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भारत महासंपर्क अभियान का शनिवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन विभिन्न समस्याओं पर बातचीत कर उसके निस्तारण की चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि अभियान ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया है।
विज्ञापन

सिंघल ने युवा संवाद में बताया कि युवा राष्ट्र की ताकत हैं। युवाओं का संघर्ष राष्ट्र को समस्या से निजात दिलाएगा। जिलाध्यक्ष ने विधानसभा तिलोई के सिंहपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत कुकहा रामपुर के ग्राम सिंहवापुर में प्रभात फेरी व अन्य कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन दिवस पर सभी नेता, पीसीसी सदस्य, जिला संगठन पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी अभियान को सफल बनाने में जुटे रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने गौरीगंज के सेंभुई व सोगरा में कार्यक्रम किया।

भेंट किया अंगवस्त्र
अमेठी। जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत तीसरे दिन न्याय पंचायत रामदयपुर में डॉ. नरेंद्र मिश्र की अगुवाई में पौधरोपण, संवाद व चौपाल कार्यक्रम में लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ककवा में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी, पीपरपुर में अशोक सिंह हिटलर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। धर्मेंद्र शुक्ल की अगुवाई में स्वच्छता अभियान के साथ अन्य कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed