फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress leader killed, woman injured after being hit by pickup

Amethi News: पिकअप की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की मौत, महिला घायल

Thu, 06 Nov 2025 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress leader killed, woman injured after being hit by pickup
हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली। - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली।
तिलोई। मोहनगंज के पूरे मालिन गांव निवासी कांग्रेस नेता रामखेलावन माली (52) की बुधवार को शाहमऊ कस्बे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में शाहमऊ की सरस्वती देवी घायल हो गईं। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ने बताया कि उनके पिता रामखेलावन सुबह दूध बेचने घर से निकले थे। शाहमऊ कस्बे में वे सड़क किनारे सरस्वती देवी से बातचीत कर रहे थे। उसी समय जायस मंडी से सब्जी लेकर मोहनगंज जा रही पिकअप अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों को टक्कर लग गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामखेलावन को मृत घोषित किया। सरस्वती देवी को भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जताया शोक
राम खेलावन कांग्रेस के ग्रामसभा अध्यक्ष रह चुके थे। दुर्घटना की जानकारी पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष काशी प्रसाद कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राम खेलावन पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में मची चीख पुकार
राम खेलावन की मौत से परिवार में शोक की लहर है। पत्नी राजकुमारी बेसुध पड़ी हैं। बेटी अंजू रीता पूनम रो-रोकर बेहाल हैं। बेटे ओम प्रकाश, अजय, बबलू और रोहित पिता की मौत से दुखी हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed