फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   compitition

छात्राओं के बीच हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

Tue, 20 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
compitition
गौरीगंज (अमेठी)। नारी शक्ति व सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को दो स्कूलों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने सुरक्षा व सम्मान विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूकता करते हुए नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जीजीआईसी गौरीगंज व जंग बहादुर इंटर कॉलेज ककवा में किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं ने नारी सुरक्षा व सम्मान विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने विचार सार्वजनिक किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने निबंध प्रतियोगिता में गौरीगंज में सौम्या शुक्ला, आकांक्षा मिश्रा व सानिया बानो तो रिद्धि कौशल, महक व सेजल शर्मा ने चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, दूसरा व तीसर प्राप्त किया। इसी तरह अमेठी में निबंध प्रतियोगिता में रिया व स्वीटी, चित्रकला प्रतियोगिता में सुमन व निहारिका सिंह पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने मेधावी प्रतिभागी के साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्राओं को शक्ति अभियान संचालित किए जाने की जानकारी देते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने, घरेलू हिंसा, महिला अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अपराध सहन नहीं करने बल्कि मुकाबला करने की अपील की। इस मौके पर एएओ आशुतोष मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा व डॉ. फूलकली गुप्ता समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed