{"_id":"67a3b7b5f5cbd511ab0b1f9f","slug":"compilation-center-will-be-built-outside-the-board-examination-center-mobile-will-be-banned-in-the-campus-amethi-news-c-96-1-ame1002-134291-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बोर्ड परीक्षा केेंद्र के बाहर बनेगा संकलन केंद्र, परिसर में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बोर्ड परीक्षा केेंद्र के बाहर बनेगा संकलन केंद्र, परिसर में मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध
Thu, 06 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज।
अमेठी सिटी। हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सचिव ने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया है। परीक्षा केंद्र के बाहर संकलन केंद्र बनाया जाएगा, जहां शिक्षक व बाकियों के मोबाइल जमा किए जाएंगे। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल मिलने पर केस दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
आगामी 24 फरवरी से हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित करने का आदेश दिया है। शिक्षक व कर्मचारियों के अलावा परीक्षार्थियों का मोबाइल परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षित रखने के लिए एक संकलन केंद्र बनवाने का निर्देश दिया है। जांच व निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र व कक्ष में मोबाइल फोन मिलने की स्थिति में जिम्मेदारों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
परिचय पत्र व आधार कार्ड अनिवार्य
परीक्षा की शुचिता बनी रहे व कक्ष निरीक्षकों के साथ कर्मचारियों की पहचान हो सके इसके लिए सभी को परीक्षा के दौरान विभाग की ओर से जारी परिचय पत्र को अपने वस्त्र के ऊपर पिन से टैग करना होगा। वहीं, आधार कार्ड भी अपने साथ रखना अनिवार्य होगा। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर बिना आधार कार्ड के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जमा करने होंगे शैक्षिक दस्तावेज
परीक्षा के दिन विषय विशेषज्ञ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी न लगे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज विद्यालय में जमा करवाने का निर्देश दिया है। स्वयं जांच करने के बाद ड्यूटी लगाने की बात कहते हुए जांच टीम को जरूरत पड़ने पर दस्तावेज दिखाने का निर्देश दिया है।
10 फरवरी को होगी बैठक
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करवाने के लिए डीएम निशा अनंत व एसपी अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में 10 फरवरी को तैयारियों की समीक्षा बैठक होगी। बैठक में नामित सेक्टर, स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, मॉनीटरिंग सेल व कंट्रोल रूम प्रभारी संग एआरएम परिवहन मौजूद रहेंगे। बैठक में सचिव के निर्देशों की जानकारी दी जाएगी और परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की रणनीति तैयार की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर एक नजर
परीक्षार्थियों की संख्या -48,398
बालकों की संख्या - 24,639
बालिकाओं की संख्या- 23,759
परीक्षा केंद्र - 80
राजकीय - 12
सहायता प्राप्त- 22
वित्तविहीन- 46
कक्ष निरीक्षक - 3,500
अंतिम चरण में तैयारियां
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को सचिव के निर्देशों की जानकारी दी जा चुकी है। परीक्षा केंद्रों में माेबाइल फोन संग प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करवाना प्राथमिकता में है। इसमें शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।