फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cold wind coming from broken glass of windows, patients shivering

Amethi News: खिड़कियों के टूटे शीशों से आ रही सर्द हवा, ठिठुर रहे मरीज

Wed, 11 Dec 2024 10:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Dec 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Cold wind coming from broken glass of windows, patients shivering
अमेठी सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में टूटी खिड़की
अमेठी। ठंड बढ़ते ही शासन ने अस्पतालों में मरीजों के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी सीएचसी अमेठी में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। इमरजेंसी वार्ड की खिड़कियों के टूटे शीशों से हवा पूरी रात मरीजों को परेशान करती है। ब्लोअर व अन्य इंतजाम भी सिर्फ कागजों पर ही हैं।
विज्ञापन

अमेठी सीएचसी पर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा होने से भेटुआ, भादर व संग्रामपुर ब्लॉक के मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने सीएचसी अमेठी आते हैं। यहां वार्ड में बेड आदि की सुविधाएं हैं पर अब तक ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। ठंड से बचाव के लिए मरीज मात्र एक कंबल के सहारे हैं। कुछ मरीज तो कंबल अपने साथ लेकर आए थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि यहां कंबल मिला तो था पर बहुत पतला है उससे ठंड नही जाएगी। इसलिए मजबूरन घर से कंबल लाए हैं। वार्ड में भर्ती हथकिला निवासी इंद्रपाल ने बताया कि ठंड के साथ बुखार है। अस्पताल से सिर्फ एक कंबल मिला है जिससे ठंड नही जा रही है। मौजूद तीमारदार ममता ने बताया कि चादर के बराबर कंबल है, इससे ठंड नही जाएगी। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार मनोज ने बताया कि खिड़की का एक शीशा टूटा है। इससे पूरी रात हवा अंदर आती है। सर्दी से बचने के लिए खिड़की में पर्दा भी नहीं लगा है। चादर जैसे हल्के कंबल से कुछ भला भी नहीं होता। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया ठंड से बचाव के सभी इंतजाम अस्पताल में हैं। जरूरत पड़ने पर हीटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed