फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Coach display board defective at Amethi railway station

Amethi News: अमेठी रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड खराब

Wed, 11 Dec 2024 10:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Dec 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
Coach display board defective at Amethi railway station
अमेठी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर बंद पड़ा कोच डिस्प्ले।
अमेठी। अमेठी स्टेशन पर लगे कोच इंडीकेटर कई महीनों से काम नहीं कर रहे हैं। डिस्प्ले लगे तो हैं, लेकिन कोच का लोकेशन दिखाई नहीं देता। इससे यात्री प्लेटफॉर्म पर भटकते रहते हैं। इन दिनों सहालग के चलते अक्सर प्लेटफॉर्म पर भीड़ रहती है। यात्री अपने पास एक से दो बैग लेकर कोच खोजते नजर आते है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के अमेठी स्टेशन पर करीब 25 जोड़ी ट्रेनें संचालित होती हैं। इस दौरान यात्री कोच की लोकेशन जानने के लिए परेशान रहते हैं। कुछ में तकनीकी खामियां हैं तो कुछ को सिर्फ लगाकर छोड़ दिया गया है। उन्हें बिजली कनेक्शन का इंतजार है। जिले का प्रमुख स्टेशन होने के बाद भी यात्री सुविधाओं में भारी कमी है। यात्री आए दिन इसकी शिकायत एक्स और रेल मदद एप पर करते हैं। जिसके बाद भी कोच डिस्प्ले को चलाया नही जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री मनोज सिंह, रिजवान अली, अमित त्रिपाठी, नीरज मिश्र ने बताया कि इस समय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। अधिकांश ट्रेनों का दो मिनट के लिए ही स्टेशन पर ठहराव होता है। इस दौरान भीड़ में अपने कोच तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कभी डिब्बे आगे तरफ होते हैं तो कभी पीछे की तरफ। यात्रियों को कोच की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मरम्मत का कार्य चल रहा है। कोच डिस्प्ले लाइन ध्वस्त होने से डिस्प्ले चल नहीं पा रहा है। बताया कि कार्यदायी संस्था को केबल लाइन दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। जल्द ही कोच डिस्प्ले चलेंगे, यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed