फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cm sends old aged pension to many

सीएम ने पेंशन लाभार्थियों के खाते में भेजी राशि

Thu, 06 Jan 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
cm sends old aged pension to many
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री ने बुधवार को डीबीटी के माध्यम से जिले के 1.21 लाख पेंशनरों के खाते में एक क्लिक के साथ बढ़ी हुई राशि अंतरित की। इस दौरान एनआईसी में अफसरों के साथ कई लाभार्थी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अलावा लाभार्थियों ने सीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के विभिन्न पेंशन लाभार्थियों के खाते में राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित एनआईसी में आयोजन किया गया। डीएम अरुण कुमार, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, विधायक अमेठी गरिमा सिंह कई लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखा और सुना। इसके बाद मौजूद पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले के निराश्रित महिला पेंशन के 30,516, दिव्यांग पेंशन के 10,641 तथा वृद्धावस्था पेंशन के 80,130 लाभार्थियों के खाते में प्रति लाभार्थी 1000 की दर से तीन माह की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। डीएम ने बताया कि एक जनवरी 2022 से निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना में प्रति लाभार्थी को मिलने वाली राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई है तो कुष्ठावस्था पेंशन को 2500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री ने बढ़ी हुई पेंशन की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी है। मौके पर एनआईसी में समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed