{"_id":"613b983b8ebc3ec6342edec1","slug":"clearification-asked-from-officer-on-negligence-in-mnrega-amethi-news-lko594967092","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लापरवाही पर उपायुक्त से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में लापरवाही पर उपायुक्त से जवाब-तलब
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अफसरों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
मनरेगा योजना में लापरवाही उजागर होने पर डीएम ने उपायुक्त एनआरएलएम से जवाब-तलब करते हुए विकास कार्यों व जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरुण कुमार ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रगति वाले विभागाध्यक्षों को जमकर फटकार लगाई। अफसरों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि पिछले माह जारी रैंकिंग में जिन विभागों को श्रेणी-डी प्राप्त हुई है। ऐसे विभाग अपनी प्रभावी कार्ययोजना बनाकर स्वयं नियमित समीक्षा करें और आगामी माह में ए-श्रेणी प्राप्त करें।
बैठक के दौरान महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की प्रगति खराब मिलने पर उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को फटकार लगाते हुए लिखिल स्पष्टीकरण देने तथा योजना में अपेक्षित सुधार करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा डीएम ने जिले में संचालित अन्य विकास व कल्याणपरक योजनाओं के प्रगति की जानकारी भी ली। संबंधित विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं के लक्ष्यों को समय से पूर्ण कराने तथा जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सत्यापन कराने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक व एक्सईएन जल निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।