फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children will study with social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चे पढ़ेंगे

Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children will study with social distancing
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण की वजह से प्रभावित शिक्षण व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शासन चरणबद्ध ढंग से कक्षाओं को संचालित कराने में जुटा है। इसके इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 236 यूपीएस व 196 कंपोजिट स्कूल के साथ ही 33 सहायत प्राप्त व 232 वित्त विहीन जूनियर हाईस्कूल में 10 फरवरी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं तो पहली मार्च से 1,140 प्राथमिक, 390 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों में एक से पांच तक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शासनादेश मिलने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने इस संबंध में प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश दिया है। कक्षा संचालन के दौरान बच्चों को महामारी की चपेट से बचाने के लिए सोशल डिस्टेसिंग के अनुसार सिटिंग प्लॉन की व्यवस्था करते हुए स्कूल में सैनिटाइजर व अन्य बचाव प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने बच्चों को प्रवेश से पहले मुख्यद्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन करने के बाद मास्क लगाकर ही शिक्षण कार्य करने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed