{"_id":"66203f22232e6a2853064239","slug":"children-will-become-proficient-in-technical-education-along-with-studies-amethi-news-c-96-1-brp1002-117082-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हर थाने पर मौजूद रहेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हर थाने पर मौजूद रहेगी एंबुलेंस
Thu, 18 Apr 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस थानों को हाॅट स्पॉट बनाया जा रहा है। एंबुलेंस की तैनाती होगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके। साथ ही अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सीएचसी के साथ ही पुलिस थानों को भी हाॅट स्पाॅट में शामिल किया जा रहा है। एंबुलेंस के चालक व अन्य कर्मियों के नंबर पुलिस अधिकारियों के पास रहेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचा जा सके। सभी सीएचसी पर आवश्यक बेड व दवाओं का इंतजाम किया जा रहा है। चिकित्सकों को बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक है। दवाओं को लेकर अधीक्षकों को स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। यदि कहीं पर कोई दवा नहीं है तो तत्काल उसकी डिमांड करने को कहा गया है। बूथों पर जाने वाली पोलिंग पार्टी के पास मेडिकल किट रहेगी।
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में अलग से प्रबंध किए गए हैं। यहां की सुविधाओं को लेकर सीएमएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसील स्तर पर एसीएमओ को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में अलग से प्रबंध किए गए हैं। यहां की सुविधाओं को लेकर सीएमएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसील स्तर पर एसीएमओ को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन