{"_id":"66203cd673bb12e1b8006427","slug":"children-will-become-proficient-in-technical-education-along-with-studies-amethi-news-c-96-1-ame1002-117040-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पढ़ाई के साथ तकनीकी शिक्षा में दक्ष होंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पढ़ाई के साथ तकनीकी शिक्षा में दक्ष होंगे बच्चे
Thu, 18 Apr 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उच्च प्राथमिक स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष किया जाएगा। पहले चरण में जिले के 26 परिषदीय स्कूलों का चयन स्किल डेवलपमेंट के तहत किया गया है। चयनित स्कूलों में स्किल लैब बनाई जाएगी। इसके लिए प्रति स्कूल 28770 की धनराशि आवंटित की गई है।
जिले में संचालित 434 उच्च प्राथमिक स्कूलों में लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम से चयनित 26 स्कूलों के कार्यक्रम शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। चयनित स्कूल में पाठ्यक्रम के साथ कौशल विकास योजना के तहत बच्चों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष में किया जाएगा।
प्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों के बच्चों को तय किए गए चार ट्रेड में दक्ष बनाएंगे। चयनित स्कूलों में इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी व गार्डनिंग और होम एंड हेल्थ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से चयनित स्कूलों में कौशल विकास की पढ़ाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी 26 स्कूलों में लागू किया जाना है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उपकरण की आपूर्ति हो चुकी है।
जल्द शुरू होगा शिक्षण कार्य
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रवीण सिंह ने बताया कि कौशल विकास केंद्रों के लिए स्कूलों का चयन हो चुका है और उनके शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। हथकिला, सरायखेमा, कंपोजिट स्कूल जायस, मोहियाकेसरिया, सवनगी, भादर प्रथम, सालपुर, चंदापुर, दरपीपुर, अन्नीबैजल, गढ़ा, निसूरा, नीमी, रामबक्सगढ़, दादरा, गुनैया, छांछा, शुकुलपुर, शमशेरिया, पनियार, हुसैनपुर, महोना पश्चिम, गोयन, फूला, रमई व पूरे लाल मिश्र शामिल है।