फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children memorized the names of capitals

Amethi News: बच्चों ने याद किए राजधानियों के नाम

Thu, 11 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Children memorized the names of capitals
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में बुधवार को आज की गतिविधि कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों के साथ मिलकर कई ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दीं। खेल और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान, सामान्य ज्ञान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बच्चों को रोचक ढंग से दी गई।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत पौधों में भोजन बनने की प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण को समझाने से हुई। इसके बाद भारत के राज्यों और उनकी राजधानियों को याद करने की गतिविधि कराई गई। एक खेल में बच्चों की आंखों पर पट्टी बांधकर उनके साथियों ने उन्हें गोले तक पहुंचाया, जिससे सहयोग और संतुलन की भावना विकसित हुई। खेलकूद की गतिविधियों के जरिए शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व बताया गया।
विज्ञापन




वहीं, परिवहन साधनों की पहचान कराने के लिए मैं कौन हूं नामक खेल भी हुआ। इन गतिविधियों में डाली, सूरज, रजनी, रागनी, आकांक्षा, अमित, आदर्श, तरुण, शुभम, अयांश, मोहित, साहिल, अनामिका, सरिता, हर्षित, अंशिका और रिया समेत कई छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। बीईओ शशांक कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक गणेश प्रसाद तिवारी और विजय पांडेय ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed