फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chhath festival begins, women observe fast

Amethi News: छठ पर्व का आगाज, महिलाओं ने रखा व्रत

Sun, 26 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins, women observe fast
अमेठी सिटी। सूर्य की उपासना का पर्व छठ शनिवार से नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ। व्रती महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद सूर्य और छठी मैया की आराधना कर व्रत का संकल्प लिया। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में स्वच्छता, संयम और भक्ति भाव का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन



छठ पर्व को लेकर घर-आंगन में श्रद्धा का माहौल रहा, वहीं परिवार के सदस्यों ने मिलकर पर्व की तैयारियां पूरी कीं। पूजा के लिए तालाब और घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन



नहाय-खाय के अवसर पर घरों की सफाई के बाद प्रसाद के रूप में चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई गई। इस दिन तेल का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित रहता है। व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद प्रसाद ग्रहण किया और इसी भोजन को परिवार के अन्य सदस्यों ने भी प्रसाद स्वरूप स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को खरना का आयोजन होगा, जिसमें व्रती महिलाएं दिनभर निर्जल रहकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी बनाकर सूरज व छठी मैया की पूजा करेंगी। सोमवार को डूबते सूर्य और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया जाएगा। चारों दिन व्रती महिलाएं श्रद्धा और सादगी के साथ पूजा-अर्चना में लीन रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed