फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chaos dominated in level-one hospital

लेवल-वन अस्पताल में अव्यवस्था का बोल-बोला

Mon, 31 Aug 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Chaos dominated in level-one hospital
अमेठी। कोविड-19 मरीजों के बेहतर इलाज के लिए असैदापुर में संचालित लेवल-वन अस्पताल इन दिनों खुद बीमार हो गया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर अस्पताल में दिए जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता समेत अन्य कमियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में भर्ती मरीज भोजन की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित नए जिला अस्पताल में संचालित लेवल-वन अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश पूरी तरफ फ्लाप हो गई है। जिला प्रशासन भले ही कोरोना संक्रमित मरीजों को सुविधा युक्त माहौल मेें बेहतर इलाज का दावा कर रहा है लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो अस्पताल में भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई के जिला प्रशासन के दावों पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को वायरल वीडियो में भर्ती मरीज अस्पताल में मानक विहीन भोजन मिलने के साथ साफ-सफाई नहीं होने की बात कहते हुए ऐसी व्यवस्था में इलाज होने के बजाए घर जाने की अनुमति देने की बात कह रहे हैं। मरीज सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत होने के बावजूद सुधार नहीं होने की बात कहते हुए कह रहे हैं कि ऐसे भोजन से उनकी तबीयत सुधरने के बजाए खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लेवल-वन अस्पताल अधीक्षक डॉ. एके अजीजी ने कहा कि भोजन की व्यवस्था जिला स्तर पर निविदा के माध्यम से की गई है। वितरित भोजन की जांच प्रतिदिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी कर रहे हैं ऐसे में भोजन की गुणवत्ता के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ही बता सकते है।

कहा कि अस्पताल की नियमित साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्था बेहतर है जो कमियां प्रकाश में आती हैं उन्हें तत्काल दूर किया जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने इस संबंध में बात करने के फोन किया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। अस्पताल में भोजन की क्वालिटी समेत अन्य कमियों की पुष्टि होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed