फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chandrayaan-3 landing will be shown in schools

Amethi News: स्कूलों में दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

Tue, 22 Aug 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-3 landing will be shown in schools
अमेठी। बच्चों को चंद्रयान -3 की लैंडिंग दिखाने के लिए आज (बुधवार) शाम को भी सभी परिषदीय विद्यालय खुले रहेंगे। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार की शाम 5.15 से 6.15बजे तक स्कूल खोलकर बच्चों को चंद्रयान -3की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के निर्देश दिया है। चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के अधिकारिक यू ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि आज भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएगा। भारत के चन्द्रयान-3का उतरना एक यादगार अवसर है,जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी पैदा करेगा। सभी बीईओ को आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी देते हुए स्वयं भी किसी न किसी विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों के साथ सजीव प्रसारण देख रिपोर्ट देने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed