फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Central security forces will be stationed at the counting site

मतगणना स्थल पर तैनात रहेगा केंद्रीय सुरक्षा बल

Tue, 08 Mar 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Central security forces will be stationed at the counting site
गौरीगंज (अमेठी)। चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए गणना कक्ष में पुलिस के बजाय केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। गणना कक्ष के बाहर विधानसभा क्षेत्रवार नागरिक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके लिए दो कंपनी सीआरपीएफ, दो प्लाटून पीएसी के साथ ही 75 एसओ/निरीक्षक के साथ कुल 456 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

मतगणना कार्य निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आयोग के निर्देश पर केंद्रीय पुलिस व पीएसी की तैनाती को एसपी दिनेश सिंह ने अंतिम रूप दे दिया है। एसपी दिनेश सिंह ने गणना कार्य को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी मतगणना कक्ष में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्र के गणना कक्ष के बाहर एक एसओ/एसएचओ, एक उपनिरीक्षक दो मुख्य आरक्षी के साथ ही पांच सिपाहियों की तैनाती रहेगी। पुलिस विभाग की ओर से सोमवार को मतगणना के लिए पुलिस बल की ड्यूटी को अंतिम रूप दे दिया गया। पूरे मतगणना कार्य को संपन्न कराने के लिए दो कंपनी सीआरपीएफ, दो प्लाटून पीएसी, पांच सीओ, 21 एसओ/निरीक्षक, 54 उपनिरीक्षक, 348 मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा 33 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी की ओर से स्थलवार ड्यूटी को अंतिम रूप से स्वीकृति देने के बाद सीओ चुनाव सेल गुरुमीत सिंह पुलिस अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी फाइनल कर दी है।
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी
मनीषी महिला महाविद्यालय मतगणना स्थल पर सीओ अमेठी अर्पित कपूर, इंदिरा गांधी जीजी कॉलेज मतगणना स्थल पर सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंतरिक प्रवेश द्वार की जिम्मेदारी सीओ तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह को तो बाहरी बैरियर की जिम्मेदारी सीओ लाइंस मयंक द्विवेदी को दी गई है। सीओ गौरीगंज गुरुमीत सिंह को अभिसूचना संकलन, रिजर्व पुलिस बल तथा अग्निशमन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मौजूद रहेगी रिजर्व पुलिस बल
गणना ड्यूटी के अलावा पर्याप्त संख्या में रिजर्व पुलिस बल भी रखा गया है। सीओ चुनाव सेल गुरुमीत सिंह के अनुसार मतगणना स्थल बनाए गये दोनों कॉलेज के परिसर में दो निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक तथा 24 सिपाही रिजर्व के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कॉलेज के बाहर स्थित पेट्रोल पंप व लोदी बाबा मंदिर के पास दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, 26 सिपाही तथा दो प्लाटून सीआरपीएफ मौजूद रहेगी। इसके साथ ही एसपी कार्यालय परिसर में दो निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, 13 सिपाही व छह महिला सिपाही रिजर्व में रहेंगे।
चेकिंग के लिए लगाए गये 10 मेटल डिटेक्टर
मतगणना परिसर के भीतर बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। भीतर जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी के बाद उसे मेडल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। इसके लिए कुल 10 मेटल डिटेक्टर लगाए गये हैं। इसमें गणना एजेंट व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है जिससे भीड़ न हो सके। परिसर के भीतर मोबाइल फोन, पान, गुटखा, बीड़ी व सिगरेट ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

चप्पे-चप्पे पर नजर आएगी फोर्स
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि मतगणना कार्य को निष्पक्ष व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना परिसर के 200 मीटर की परिधि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इनकी निगरानी के लिए बिंदुवार राजपत्रित पुलिस अफसरों को लगाया गया है। स्ट्रॉग रूम से लेकर मतगणना कक्ष तक सीआरपीएफ के जिम्मे रहेगा। यहां किसी भी प्रकार से नागरिक पुलिस को हस्तक्षेप नहीं होगा। पूरी मतगणना को आयोग से जारी नियमों का पालन कराते हुए निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed