{"_id":"642c70d61a2646931a0b1ce4","slug":"center-wheat-no-purches-amethi-news-c-13-1-166135-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार दिन बीते, नहीं हुई एक भी केंद्र की बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार दिन बीते, नहीं हुई एक भी केंद्र की बोहनी
Wed, 05 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य के तहत पंजीकृत किसानों से गेहूं खरीद के लिए संचालित क्रय केंद्रों पर चार दिन बाद भी बोहनी नहीं हुई है। गेहूं की फसल में विलंब को इसका कारण बताया जा रहा है। अधिकांश केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं तक नहीं हैं।
फसली वर्ष 2023-24 में जिला प्रशासन ने फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत पांच एजेंसी के 67 क्रय केंद्रों (विपणन शाखा के 16, पीसीएफ के 25, यूपीएसएस के 10 क्रय केंद्र, मंडी समिति के एक और यूपीपीसीयू के 15 क्रय केंद्र) को मंजूरी दी है। इन केंद्रों पर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होनी है। चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। अब तक शासन ने जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित नहीं किया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कुल 1,427 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। व्यवस्था की बात करें तो अधिकतर केंद्र इस पर खरे नहीं उतरते। क्रय केंद्रों को प्रतिदिन खोलने व प्वांइट ऑफ परचेज मशीन के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छन्ना, पंखा के साथ छाया, पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था कर पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से खरीद का निर्देश है।
विज्ञापन
बावजूद इसके विपणन शाखा को छोड़ अन्य एजेंसी के क्रय केंद्र या तो अब तक शुरू नहीं हो सके हैं या फिर मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। जहां केंद्र खुल भी रहे हैं वहां अब तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा।
जल्द शुरू होगी गेहूं खरीद
मार्च माह में बरसात के कारण गेहूं फसलों की कटाई में विलंब हुआ है। तीन-चार दिन में क्रय केंद्रों पर किसानों के पहुंचने व खरीद शुरू होने की संभावना है। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
संतोष कुमार द्विवेदी-डिप्टी आरएमओ