फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CBI team raided the computer operator's house

सीबीआई टीम का कंप्यूटर संचालक के घर छापा

Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
CBI team raided the computer operator's house
बाजार शुकुल (अमेठी)। रेलवे की साइट हैक कर आरक्षित टिकट बनाने वाले युवक के घर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने छापा मारा। सात घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम उसे बाजार शुकुल थाने ले गई। वहां से देर शाम करीब पांच बजे घर व दुकान से मिले लैपटॉप व कंप्यूटर सीपीयू के साथ युवक को लेकर टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव किशनी निवासी आसिफ थाना क्षेत्र के जैनबगंज बाजार में अमन कंप्यूटर के नाम से दुकान चलाता है। बुधवार को सीबीआई दिल्ली शाखा की निरीक्षक पूजा बेवल के नेतृत्व में टीम ने आसिफ के घर सुबह साढ़े आठ बजे छापा मारा। टीम के सदस्य सात घंटे तक उसके घर में पूछताछ के साथ कंप्यूटराइज सिस्टम खंगालते रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टीम युवक को लेकर थाने पहुंची तो टीम के कुछ सदस्य उसकी दुकान पर गए। थाने पर टीम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद करीब पांच बजे उसके घर व दुकान से जब्त किए गए लैपटॉप व अन्य कंप्यूटराइज सिस्टम समेत युवक को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पूरी कार्रवाई के दौरान टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी से बात नहीं की। टीम के जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि युवक पर रेलवे की साइट हैक कर आरक्षित टिकट बनाने का आरोप है। युवक काफी दिनों से सीबीआई के रडार पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed