फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cattle and fish farmers will get kcc loan

पशु व मत्स्य पालकों को मिलेगा केसीसी ऋण

Fri, 02 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
cattle and fish farmers will get kcc loan
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों के साथ ही पशुपालक व मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी को फसली ऋण मुहैया कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पशु व मत्स्य पालकों का केसीसी कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने सभी बैंक प्रबंधकों को 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत लोगों का केसीसी कार्ड बनाते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
कृषकों को कृषि इनपुट की व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए 1998 से संचालित फसली ऋण योजना का लाभ अब किसानों के साथ ही पशुपालकों व मत्स्य पालकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने डीएम के साथ ही कृषि विभाग को पत्र भेजकर कृषकों को एक पशु पर 40 हजार रुपये की दर से तो मत्स्य पालकों को आवंटित तालाब की अनुमानित लागत के आधार पर अथवा दोनों कार्य करने वालों को दो लाख रुपये तक के फसली ऋण योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ ही सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। पत्र में 31 जुलाई तक अभियान संचालित कर जिले के पशुपालक व मत्स्य पालकों का प्रोसेसिंग, डाक्यूमेंटेशन, लेजर फोलियो का निरीक्षण शुल्क लिए बिना केसीसी कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।

जिला कृषि अधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए शिविर आयोजित कर संबंधित विभागों के अफसरों की मौजूदगी सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने पशुपालक व मत्स्य पालकों की केसीसी नहीं बनने या उन्हेें अनावश्यक परेशान करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed