{"_id":"64c166772c1683a67c0dcf7b","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-two-houses-in-the-same-village-amethi-news-c-96-1-ame1002-2400-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक ही गांव के दो घरों से नकदी और जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक ही गांव के दो घरों से नकदी और जेवर पार
Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थानाक्षेत्र के हरखूमऊ गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दोनों मकान से 1.11 लाख रुपये नकद सहित तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह गृहस्वामियों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के हरखू मऊ गांव निवासी रामनरेश के घर मंगलवार चोरों ने घर के पीछे पक्की दीवार में सेंध लगाकर प्रवेश कर गए। मकान में प्रवेश किए चोरों ने बक्से में रखे 25 हजार रुपये नकद व 50 हजार रुपए के कीमत के जेवरात पर हाथ साफ किया।
दूसरी घटना इसी गांव के सुरेंद्र कुमार के यहां हुई। इनके घर में चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने सुरेंद्र के मकान में मौजूद 86 हजार रुपए नकद व 2.5 लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। दोनों घरों में चोरी करने के बाद चोर फरार हो गए। बुधवार सुबह गृहस्वामी जागे तो मकान में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
पीड़ितों की सूचना पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद खुलासे की कवायद के साथ जांच शुरू कर दी। एक ही रात दो मकान में चोरी से ग्रामीण भयभीत है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर देकर केस दर्ज कर खुलासे की मांग की है। एसएचओ तरुण कुमार पटेल ने बताया कि हरखूमऊ गांव में चोरी की सूचना मिली है। पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है।